{"_id":"5740b1914f1c1b0014ac7bd6","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-jbt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और सुसरालियों पर तंग करने का आरोप, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और सुसरालियों पर तंग करने का आरोप, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 22 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मनौली में फंदा लगाकर अपनी जान देने वाले जेबीटी को उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों ने तंग कर रखा था। इसके चलते ही उसने फंदा लगाकर जान दी थी। अब घर से मिले सुसाइड नोट को परिजनों ने पुलिस को दिया है। इसके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मनौली निवासी पंकज ने 17 मई की रात को अपने घर में फंदा लगा लिया था। पंकज गांव के प्राथमिक स्कूल में अध्यापक था। अब परिजनों को घर के अंदर से सुसाइड नोट मिला है। इसमें पंकज ने लिखा था कि उसकी पत्नी रेनू, ससुर गांव पतला निवासी उमेद और साला उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। घर में आए दिन छोटी-छोटी बातों पर कलह रहती है, जिस कारण वह जान दे रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पंकज के परिजन रामधन के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।