फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, fraud

फर्जी चेक की रकम के लिए वकील पहुंचा हाईकोर्ट, बैंक ने दर्ज कराया केस

Wed, 13 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 13 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, fraud
Fraud
 फर्जी चेक के जरिए 25 लाख रुपये निकालने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक वकील के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मैनेजर ने दी थी। बताया गया है कि जमीन के मामले में पैसों का लेनदेन था। इसी आधार पर चेक बैंक में लगाया गया था, लेकिन चेक फर्जी होने के चलते भुगतान रोक दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में बैयांपुर निवासी वकील दलबीर ने 25 लाख रुपये का चेक बैंक में लगाया था। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के तत्कालीन मैनेजर ने जांच की तो चेक फर्जी निकला। जिसके चलते भुगतान रोक दिया गया। इस मामले में दो साल बाद अब बैंक मैनेजर ने शिकायत दी है। शिकायत में फर्जी चेक के जरिए रुपये निकलवाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दिया है बैंक और पुलिस को नोटिस
थाना सिविल लाइन प्रभारी वीरेंद्र राव ने बताया कि काठमंडी में शेखर ट्रेडर्स के नाम से बैयांपुर निवासी भगत सिंह की दुकान है। भगत सिंह और दलबीर साथ में जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। एक जमीन के मामले में भगत सिंह ने दलबीर को 25 लाख रुपये का चेक दिया था। यह चेक दलबीर ने बैंक में लगाया था, जिसकी पेमेंट रोक दी गई। इस मामले में दलबीर ने चेक वापस करने या फिर पेमेंट करने की मांग उठाई थी। जिसे बैंक ने ठुकरा दिया। इसके बाद दलबीर ने रिजर्व बैंक में इसकी शिकायत दी। जब वहां भी समाधान नहीं हुआ तो हाईकोर्ट में केस कर दिया। हाईकोर्ट ने इस मामले में अब बैंक मैनेजर और पुलिस को नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के बाद ही दलबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटे कागज पर था चेक का प्रिंट
पुलिस के अनुसार जो चेक बैंक के पास है, उसे दलबीर का बताया गया है। यह चेक मोटे कागज पर प्रिंट किया गया था। शादी के कार्ड जैसे मोटे कागज पर प्रिंट होने के अलावा इसके कागज में स्पार्कल पार्टिकल भी थे। जिसके कारण चेक को देखते ही संदेह हो गया था। इसीलिए चेक का भुगतान रोक दिया गया था।  


दूसरी पार्टी बोली फाड़ दिया था चेक
इस मामले में पुलिस ने शेखर ट्रेडर्स के संचालक भगत सिंह से भी पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार भगत ने बताया है कि उसका दलबीर के साथ लेनदेन था। इसकी एवज में उसने सिक्योरिटी के तौर पर चेक भी दिया था। बाद में उसने भुगतान कर दिया था और अपना चेक वापस लेकर फाड़ दिया था।

सलाह लेने के बाद ही मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। भगत सिंह से पूछताछ हो गई है। आरोपी दलबीर से भी पूछताछ की जाएगी।
-वीरेंद्र राव, प्रभारी, थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed