फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, dowry

दहेज हत्या में सास, ससुर और पति को 7-7 साल कैद

Wed, 27 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 27 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी सास, ससुर और पति को दोषी करार दिया है। दो साल पुराने इस मामले में न्यायालय ने दोषियों को 7-7 साल कैद की सजा सुनाई है। तीनों ही दोषियों पर 2-2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में 6-6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के गांव सिसाना निवासी अशोक कुमार ने 21 सितंबर 2014 को थाना राई पुलिस को दी थी। शिकायत में बताया था कि उसकी पुत्री प्रीति का विवाह 4 फरवरी 2013 को गांव जाखौली निवासी दीपक से हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। बच्चा होने के बाद भी उसे खर्चा नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन


प्रीति ने उससे पैसे उधार लेकर ब्यूटी पार्लर खोला था। इसके बाद 19 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि प्रीति की तबीयत खराब है। जब वे लोग पहुंचे तब तक प्रीति का अंतिम संस्कार हो चुका था। अशोक कुमार के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रीति की हत्या की थी, इसीलिए उनके आने से पहले ही उसका संस्कार भी कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति दीपक, ससुर राजपाल और सास सुदेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed