फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, case, return

सड़क जाम करने पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

Sat, 18 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 18 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, case, return
. पिनाना के ग्रामीणों को समझाते डीआईजी एचएस दून। - फोटो : bureau
 गांव पिनाना में वीरवार को प्लॉट के बीच नाला निर्माण में हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया था। हालांकि पुलिस ने इसके बाद आरोपी सरपंच और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाने पर 40 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीण शनिवार को डीआईजी के पास पहुंचे तो दर्ज मामले वापस करने की मांग की।
विज्ञापन


17 जून वीरवार को गंाव पिनाना में एक प्लॉट के बीच से नाला निर्माण को लेकर हुए विवाद में प्रवेश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप गांव के सरपंच और उसके पुत्र पर लगा था। पत्नी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सरपंच पक्ष के ग्रामीणों ने इसे हादसा बताते हुए डीआईजी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।  वहीं दूसरी तरफ शनिवार को मृतक के परिजन डीआईजी से मिलने पहुंचे और रोड जाम के कारण दर्ज मामलों को वापस लेेने की मांग की है। मृतक की पत्नी ने कहा कि उसके पति प्रवेश की हत्या की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed