फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, attack

फरार युवकों को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों का हमला, दो घायल

Fri, 22 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 22 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, attack
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी - फोटो : bureau
एक साल पहले आहुलाना गांव में महिला की हत्या के मामले में फरार घोषित हो चुके दो युवकों को पकड़ने गई एसआईटी की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के परिवार के पांच लोगों को न केवल हिरासत में लिया है, बल्कि मामला दर्ज कर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआईटी को सूचना मिली कि गांव आहुलाना के एक घर में दो आरोपी छिपे हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उस घर के दरवाजे बंद थे। पुलिस ने घर के दरवाजे खुलवाने चाहे, लेकिन परिवार के सदस्यों ने दरवाजे नहीं खोले। इसके बाद पुलिस ने जबरदस्ती घर के दरवाजे खुलवाए। आरोप है कि दरवाजा खोलते ही परिवार के लगभग एक दर्जन सदस्यों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। इसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जब पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन परिवार के सदस्यों की झड़प में पुलिसकर्मी सुरेंद्र व एक अन्य घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी समेत तीनों थानों की भारी संख्या में पुलिस पहुंची और परिवार के पांच सदस्यों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी  
एसआईटी थाना इंचार्ज योगेंद्र ने बताया कि गांव आहुलाना में दो आरोपी अजय और उसके भाई श्रवण के होने की सूचना मिली थी। जो 2015 में इसी गांव की महिला की हत्या के आरोपी हैं। दोनों फरार घोषित हो चुके हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर परिवार के सदस्यों ने धावा बोल दिया। वहीं दोनों आरोपी पुलिस की तरफ फायर करते हुए फरार हो गए। इसमें दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं। पुलिस ने अजय व श्रवण समेत करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पांच सदस्यों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed