फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, court, life sentence

भाभी को जलाकर मारने के दोषी युवक को उम्रकैद

Thu, 28 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 28 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
तीन साल पहले खरखौदा खंड के गांव सिलाना में अपनी भाभी को जलाकर मारने के आरोपी युवक रमेश कुमार को अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने उम्रकैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। जबकि दो आरोपियों को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 4 मई 2013 को थाना खरखौदा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सिलाना में एक महिला भूल्लो देवी को तेल छिड़कर जलाया गया है। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने पीजीआई जाकर महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी ननद रोशनी देवी, देवर श्रीभगवान और रमेश से झगड़ा चल रहा है। इसके चलते ही तीनों ने तेल छिड़कर आग लगा दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन 8 मई को महिला ने दम तोड़ दिया। इसके चलते मामला हत्या में तब्दील कर दिया गया। तभी से जिला अदालत में आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा था। पुलिस रोशनी और श्रीभगवान के खिलाफ तो आरोप साबित नहीं कर सकी। जिसके चलते दोनों बरी हो गए। वहीं, रमेश को सबूतों के आधार पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed