फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, attack, women

लूटपाट की नीयत से हमला, डॉक्टरों ने बना दिया ऐसिड एटैक का केस, फैली सनसनी

Mon, 18 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 18 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, attack, women
वारदात स्थल पर खून से लथपथ गद्दे और बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : bureau
सेक्टर-13 में किराए के मकान में रह रही युवती के साथ मारपीट कर लूटपाट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को जब पीड़िता को नागरिक अस्पताल लाया गया तो एक डॉक्टर की लापरवाही के कारण बड़ा बवंडर हो गया। डॉक्टर ने आंख फोड़ने की बात लिखने के साथ ही एसिड अटैक से बर्न का केस बनाकर मरीज को रेफर कर दिया। खानपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी बिना देखे ही उसे आगे रेफर कर दिया। जब पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया तब जाकर हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के उत्तमनगर की मूल निवासी और फिलहाल सोनीपत के सेक्टर-13 में मकान नंबर-117 में रह रही कोमल ने अपने बयान में बताया कि वह पार्कर मॉल स्थित एक स्पॉ में काम करती है। शनिवार रात को साथी विकास गोयल उसे घर पर छोड़ गया था। देर रात उसके कमरे में दो युवक घुस आए और पैसे की डिमांड करने लगे। इसी दौरान युवकों ने उसके सिर में बोतल दे मारी, जिससे वह बेहोश हो गई। वारदात के बाद से युवती का मोबाइल गायब है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है रविवार को जब विकास गोयल कोमल को लेने के लिए उसके कमरे पर पहुंचा तो उसे वह चोटिल अवस्था में मिली। इस पर उसने पुलिस को सूचित कर कोमल को तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे एसिड अटैक और बर्न का केस बताते हुए रेफर कर दिया। खानपुर ले जाने पर वहां से भी डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। रविवार देर रात तक सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में कोमल को भर्ती कराया जा सका था। इस मामले में जांच के लिए सोमवार को एफएसएल की टीम वारदात स्थल पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से फैली सनसनी
बता दें कि डॉक्टर की लापरवाही से ही यह मामला सनसनी बन गया था। पूरे शहर में चर्चा हो गई थी कि एक लड़की की आंखें फोड़कर तेजाब डाल दिया गया। सफदरजंग अस्पताल में जब डॉक्टरों ने जख्म साफ किया तो उन्होंने तुरंत ही स्पष्ट कर दिया कि न तो बर्न केस है और न ही एसिड अटैक का मामला। डॉक्टरों ने साथ गए पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई। अगर लड़की के जख्म सोनीपत सामान्य अस्पताल में ही साफ कर लिए गए होते तोे ये नौबत न आती। दूसरी ओर नर्सों ने भी जमे हुए खून को जली हुई खाल समझ कर हाथ नहीं लगाया।

आग जरूर लगा रखी थी, लेकिन क्यों
कोमल पहली मंजिल पर रहता थी। रसोई के सामने कुछ कपड़ों में आग लगाई गई थी। आग क्यों और कैसे लगाई यह जांच का विषय है। बचे हुए अवशेषों में कुछ कपड़े हैं तथा एक सिगरेट का केस है। इसके अलावा कोमल के कमरे से टूटी कांच की बोतल, कई अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट की डिब्बियां भी मिली हैं।

मशहूर हरियाणवी गायक का है मकान
सेक्टर-13 स्थित जिस मकान में कोमल रहती है। वह मकान मशहूर हरियाणवी गायक का है। मकान को पांच हजार रुपये में किराए पर दे रखा था। बताया गया है कि कोमल को 15 दिन पहले ही मकान किराए पर दिया गया था। अभी तक उसने सामान भी नहीं रखा था। मकान मालकिन ने किराएदार को रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराई थी।



युवती ने बयान दिए हैं कि उस पर दो युवकों ने लूटपाट की नीयत से हमला किया था। तेजाब हमले का कोई मामला नहीं है। युवती के बयानों के आधार पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।
-अभिषेक गर्ग, एसपी, सोनीपत।


मैं इस समय चंडीगढ़ में हूं। महिला की चिकित्सीय जांच में लापरवाही का मामला सामने आया है। लौटने के बाद मामले की जांच करूंगा।
-डॉ. जसवंत सिंह पूनिया, सीएमओ सोनीपत


महिला मरीज के कागज सिविल अस्पताल से ही बनकर आए थे, जिनमें महिला को बर्न केस बताया गया था। यहां बर्न यूनिट न होने की वजह से उसको रेफर कर दिया गया।
-डॉ. आरसी सिवाच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed