फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, near police choki cash crime

सेक्टर-15 चौकी के सामने गृह मंत्रालय के कर्मी से नकदी छीनी

Tue, 10 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत। Updated Tue, 10 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
sonipat, near police choki cash crime
सेक्टर-15 में नकदी छीनने की घटना के बाद पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : sonipat
बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सेक्टर-15 चौकी के सामने से ही गृह मंत्रालय में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी से हजारों रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास नगर, सेक्टर-23 निवासी जयभगवान ने बताया कि वह गृह मंत्रालय दिल्ली में कार्यरत है। उसने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे वह दिल्ली से सोनीपत आया था। उसने किसी को 30 हजार रुपये देने थे। इसके लिए उसने अपने बेटे को फोन कर नकदी लेकर आने को कहा था। वह सेक्टर-15 चौकी के सामने खड़ा था। इसी दौरान उसका लड़का नकदी लेकर आ गया। जब उसके बेटे ने उसे नकदी थमाई तो इसी दौरान वरना कार सवार तीन युवकों ने जयभगवान के हाथ से नकदी छीन ली और फरार हो गए। जयभगवान ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकले। जयभगवान ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सेक्टर-15 चौकी पुलिस ने मुआयना करने के बाद नकदी छीनने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जनसेक्टर-15 के आउटर के पास कार सवार युवक एक व्यक्ति से नकदी छीनकर फरार हुए हैं। व्यक्ति की शिकायत मिलते ही नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेंद्र सिंह, सिविल लाइन, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed