फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: murder accused of Head constable caught after encounter

Sonipat: मुठभेड़ के बाद हेड कांस्टेबल का हत्यारोपी दबोचा, कार लूटने के लिए ली थी जान

Wed, 14 Feb 2024 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 11:03 PM IST
सार

एसटीएफ ने झज्जर गांव के खुंगाई निवासी आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पैर में गोली लगने से घायल हत्यारोपी गोहाना अस्पताल से खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Sonipat: murder accused of Head constable caught after encounter
सोनीपत में गोहाना में हेड कांस्टेबल की हत्यारोपी को गिरफ्तार कर ले जाती एसटीएफ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में रोहतक रोड पर ड्रेन नंबर-आठ के पास एसटीएफ सोनीपत व रोहतक की टीम ने हेड कांस्टेबल प्रमोद के एक हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कार लूटने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे नागरिक अस्पताल गोहाना से खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


रोहतक के गांव जसिया का रहने वाला प्रमोद (35) मोहाना थाने में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात था। सोमवार की रात 11 बजे प्रमोद की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे प्रमोद की कार और मोबाइल लूट ले गए थे। मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ सोनीपत व रोहतक की टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन


एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में एक आरोपी गोहाना-रोहतक रोड स्थित ड्रेन नंबर-8 के पास आने वाला है। इस पर सोनीपत एसटीएफ प्रभारी योगेंद्र व रोहतक एसटीएफ प्रभारी नरेंद्रपाल ने टीम के साथ बुधवार देर शाम बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां एक युवक खड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। आरोपी की पहचान झज्जर के गांव खुंगाई निवासी संदीप के रूप में हुई है।

अंधेरे में नहीं देखी वर्दी, कर दी वारदात
आरोपी ने बताया है कि सोमवार की रात वह अपने दो साथियों के साथ वाहन लूटने की फिराक में थे। उन्हें कार के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। अंधेरे में वह उसकी वर्दी नहीं देख सके। उन्होंने पिस्तौल दिखाई तो प्रमोद ने विरोध करते हुए पिस्तौल छीनने की कोशिश की। इस पर उन्होंने गोली मार दी और कार लूटकर भाग गए।


एसटीएफ को इनपुट मिला था कि हेड कांस्टेबल की हत्या का एक आरोपी ड्रेन नंबर-8 के पास आने वाला है। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी ने गोली चला दी। भुठभेड़ के बाद उसे काबू कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। -योगेंद्र सिंह, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed