फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Man of different community tried to stop engagement by sending message to fiance of girl

Sonipat: विशेष समुदाय के युवक ने युवती के मंगेतर को भेजा मैसेज, परिवार पर धार्मिक स्थल से फेंके पत्थर

Tue, 27 Jun 2023 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:51 AM IST
सार

बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि सोमवार रात को उनकी बेटी की सगाई थी। दिल्ली से बेटी का मंगेतर और उनके परिवार के लोग रस्म के लिए आए हुए थे। बेटी के मंगेतर ने कुछ मैसेज उन्हें दिखाए। इसके बाद पता लगा कि कॉलोनी के सोहिल ने उनकी बेटी को बदनाम करने की मंशा से मैसेज भेजे थे।

विज्ञापन
Sonipat: Man of different community tried to stop engagement by sending message to fiance of girl
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले विशेष समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय की युवती के मंगेतर को मैसेज भेजकर उसकी सगाई की रस्म को रुकवाने का प्रयास किया। पीड़ित ने जब बेटियों से पूछा तो मामले का पता लगा। 

विज्ञापन


आरोपी उनकी बेटियों को अगवा करने व बेटे को मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही नाबालिग बेटी से छेड़खानी की जा चुकी है। वह शिकायत करने गए तो आरोपी ने अपने भाई व 15-20 अन्य के साथ मिलकर अपने धार्मिक स्थल से उन पर पथराव कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैकफुट पर योगेश्वर दत्त: लाइव होकर कहा-कुश्ती की बदनामी मेरा मकसद नहीं, अब व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि सोमवार रात को उनकी बेटी की सगाई थी। दिल्ली से बेटी का मंगेतर और उनके परिवार के लोग रस्म के लिए आए हुए थे। इसी दौरान बेटी के मंगेतर ने कुछ मैसेज उन्हें दिखाए। इसके बाद पता लगा कि कॉलोनी के रहने वाले सोहिल ने उनकी बेटी को बदनाम कर सगाई तोड़ने की मंशा से मैसेज भेजे थे। सोहिल और उसके भाई ने उनकी दोनों बेटियों को अगवा करने व बेटे को मारने की धमकी भी दी है। 

बताया गया है कि आरोपी सोहिल ने उनकी बेटी से शादी करने की धमकी दी है। जब उसने बेटियों से पूछा तो उन्होंने इस बारे में जानकारी दी। आरोपी पहले भी उनकी 14 साल की बेटी से छेड़खानी कर चुके हैं। इसके बाद वह उन्हें समझा आए थे। अब बेटी की सगाई तोड़ने की कोशिश पर वह अपने बेटे संग उन्हें समझाने के लिए गए तो वह अपने धार्मिक स्थल के पास पहले से ही 15-20 युवकों के साथ खड़े थे। उनके जाते ही आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया जिससे उन्हें चोट लगी। अस्पताल में उन्हें उपचार दिलाया गया। इसके बाद अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले में युवती के पिता के बयान पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सोहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम मामले में गहनता से जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed