फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, Life brothers who killed

हत्या करने वाले सगे भाइयों को उम्रकैद

Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
गांव मुकीमपुर के दो भाइयों को हत्या का दोषी मानते हुए मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर एक-एक साल ही अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

2013 का है मामला
गांव मुकीमपुर निवासी मुकेश ने थाना राई पुलिस को शिकायत दी थी कि आठ सितंबर 2013 को वह अपने भाई मनोज के साथ खेत से लौट रहा था। गांव में पहुंचने पर पहले से ताक में खड़े राजू उर्फ राजकुमार व कुलदीप उर्फ काला ने उन दोनों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते राजू ने रिवाल्वर निकालकर मनोज पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुलदीप ने उस पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर दोनों वहां से फरार हो गए। मुकेश ने घायल भाई को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मुकेश के अनुसार आरोपी राजू शराब का अवैध धंधा करता था और मनोज ने कई बार उसे यह धंधा करने से रोका था। इसलिए राजू उसके साथ रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में राजू उर्फ राजकुमार व कुलदीप उर्फ काला के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिवाल्वर व छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार की अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया व उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed