फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, Lath-Jolly accused killed by the schoolgirl's body was dumped in canal

मुख्य आरोपी ने हत्या कर लाठ-जौली नहर में फेंक दिया था छात्रा का शव

Mon, 16 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना।
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना। Updated Mon, 16 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
भंडेरी गांव की छात्रा का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम ने पुलिस के सामने छात्रा का शव लाठ-जौली नहर में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी को छात्रा के परिजनों की मौजूदगी में उसके बताए घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही भी कराई है। उसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। अब पुलिस नहर का पानी कम कराने की तैयारी में लग गई है।
विज्ञापन

रोहतक में भी की शव की तलाश
डीएसपी राजीव देशवाल ने बताया कि 12 नवंबर को कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण कर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद हत्या का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस ने खानपुर कलां के विक्रम को खानपुर रोड बाईपास से काबू किया। मुख्य आरोपी की निशानदेही के बाद जवाहर लाल नेहरू ब्रांच में छात्रा के शव की तलाश की जा रही है। नहर से पानी के बहाव तेज होने से शव रोहतक में बने साइफन के पास फंस सकता है। पुलिस कई घंटे रोहतक में भी शव को तलाशती रही, लेकिन कुछ सुराग नहीं लग सका। पुुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करेगी, जिसके बाद कुछ अन्य खुलासे होंगे। पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली एसआईटी की डीएसपी ने प्रशंसा की है।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा शव बरामदगी से ही मानेंगे हुई हत्या
छात्रा का शव बरामद करना पुलिस के लिए अब मुख्य चुनौती बन गई है। अब तक शव का पता नहीं लगने के चलते छात्रा के परिजन कह रहे हैं कि वह नहीं मान सकते कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उनका कहना है कि आरोपी ने शव नहर में डालने की बात कही थी, लेकिन पूरी नहर छानने के बाद भी शव नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर का पानी कराएंगे कम
पुलिस अब शव को बरामद करने के लिए नहर का पानी कम कराने का प्रयास करेगी। पुलिस का मानना है कि जब शव हैड तक नहीं पहुंचा है तो संभावना है कि रेत के नीचे दब गया होगा। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं कि शव आगे बहने की बजाए रेत के नीचे दबता चला जाए। इस बारे में पुलिस के आला अधिकारी प्रशासन व सिंचाई विभाग से बातचीत कर रहे हैं।
छात्रा का नहीं था साल्हावास के पास मिला शव
साल्हावास में पुलिस को मिला शव भंडेरी की छात्रा का नहीं था। डीएसपी ने कहा कि डीएनए की जो रिपोर्ट आई है, उसके नमूने साल्हावास में मिले शव से नहीं मिले। इससे साफ हो गया हैै कि जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया था, वह भंडेरी की छात्रा का नहीं था। पुलिस ने इसके लिए छात्रा के मां के कुछ सैंपल लिए थे।
आरोपी बताएगा छात्रा की सहेली का रोल
इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी से यह बात उगलवाने का प्रयास कर रही है कि एक अन्य छात्रा जो मृतका की सहेली बताई जा रही है, इस पूरे प्रकरण में उसकी क्या भूमिका थी। पुलिस हालांकि कई बार उस छात्रा से पूछताछ कर चुकी है। छात्रा का नाम बार-बार इस मामले से जुड़ता रहा है।
यह है जांच का विषय
छात्रा का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में अकेला विक्रम ही था या उसके साथ कोई और भी शामिल था, अब यह पुलिस की जांच का विषय है। पुलिस सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

सबसे पहले अमर उजाला ने किया खुलासा
भंडेरी गांव की छात्रा के मामले को सबसे पहले अमर उजाला ने 29 नवंबर को उजागर किया था। इसके बाद भी अमर उजाला ने इस मामले में हमेशा नए खुलासे किए और पीड़ित परिवार व पुलिस की हर कार्रवाई को प्रमुखता से छापा। अमर उजाला ने सबसे पहले आरोपी तक पुलिस के पहुंचने का समाचार प्रकाशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed