फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Husband's killer wife and her lover get life imprisonment

Sonipat: पति की हत्यारी पत्नी व उसके प्रेमी को उम्रकैद, बंदेपुर में घर के अंदर मृत मिला था महिला का पति

Mon, 07 Aug 2023 05:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 05:48 PM IST
सार

व्यक्ति के मुंह पर चुनरी व चादर बांध रखी थी। सिर में बेलन से प्रहार कर हत्या की गई थी। पत्नी एक साल प्रेमी संग रही थी और वारदात से तीन महीने पहले ही पति के साथ रहने आई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Sonipat: Husband's killer wife and her lover get life imprisonment
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर ने पति के सिर में बेलन से प्रहार कर हत्या करने की आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को दोषी करार दिया है। अदालत ने महिला व उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


दोनों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दो माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। मृतक की पत्नी एक साल तक अपने प्रेमी के साथ रहने के बाद वारदात से तीन माह पहले ही पति के पास आई थी।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव गुहणा व घटना के समय बंदेपुर निवासी सोनू ने 29 नवंबर 2020 को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उनके भाई नरेंद्र (40) राठधना रोड स्थित गैस एजेंसी पर नौकरी करते थे। नरेंद्र की शादी 22 साल पहले गांव पिपली खेड़ा निवासी रेखा के साथ हुई थी। उनको दस व चार साल के दो बेटे लवीश व लड्डू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र और रेखा के संबंध कई साल से ठीक नहीं चल रहे थे। इसके चलते रेखा एक साल तक आर्य नगर की पत्थर वाली गली के निवासी सोमबीर के साथ रही थी। तीन माह पहले वह वापस अपने पति के साथ रहने लगी थी। उनके बीच फिर से कहासुनी होने पर 10 दिन पहले पंचायत हुई थी। पंचायत में रेखा ने अपने पति के साथ ही रहने की बात कही थी।

सोनू ने बताया था कि 29 नवंबर 2020 को सुबह सोमबीर ने नरेंद्र के मोबाइल से उनके पास कॉल की थी। उसने बताया था कि हमने नरेंद्र का काम तमाम कर दिया है। रेखा ने भी हत्या करने की पुष्टि की थी। इस पर वह अपने परिवार के लोगों के साथ नरेंद्र के घर पर पहुंचे थे तो वहां ताला लगा मिला था।

आसपास के लोगों को साथ लेकर ताला तोड़कर घर में गए थे तो वहां पर नरेंद्र का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके मुंह को कपड़े से बांध रखा था। उसके सिर पर ठोस वस्तु से वार किया गया था। घर से रेखा दोनों बच्चों सहित गायब थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिया था। पुलिस ने मौके से खून से सना बेलन बरामद किया था। पुलिस ने उसकी पत्नी रेखा और उसके प्रेमी सोमबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।


मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी रेखा व सोमबीर को दोषी करार दिया। एएसजे अजय पराशर ने सोमवार को भादंसं की धारा 302 में रेखा व सोमबीर को उम्रकैद व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed