फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, hindi news, kidnap, delhi, youth

जमानत पर बाहर आए दिल्ली के युवक का अपहरण का प्रयास

Thu, 17 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 17 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
21 साल से कम उम्र में दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में एक युवती के साथ शादी करने के आरोपी युवक दिल्ली निवासी राहुल को अदालत ने जमानत दे दी। जब आरोपी देर शाम जेल से बाहर आया तो बाइक सवार चार युवकों ने उसके अपहरण का प्रयास किया, लेकिन लोगों की भीड़ आने के चलते आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी राहुल ने शहर थाने में शिकायत दी है कि उसने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में एक लड़की से शादी की थी, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ शिकायत दी कि राहुल की उम्र 19 साल है, जबकि कानून के तहत वह 21 साल से कम उम्र में शादी नहीं कर सकता। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। उसने अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई। अदालत ने जमानत मंजूर कर ली। मंगलवार देर शाम जमानत के कागजात जमा होने के बाद जेल से बाहर आया तो लड़की पक्ष के दो बाइकों पर चार युवक आए और उसे अपहरण करके अपनी बाइक पर ले जाने का प्रयास किया। उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची सिटी थाना की कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने मुआयना करने के बाद अपहरण के प्रयास व साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


युवक राहुल की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ अपहरण के प्रयास व साजिश रचने का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है।
-वशिष्ठ कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed