{"_id":"6517ee410e7d9d3650043264","slug":"sonipat-health-department-action-medical-store-operator-and-teenager-caught-selling-mtp-kits-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: एमटीपी किट बेचते हुए मेडिकल स्टोर संचालक और किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: एमटीपी किट बेचते हुए मेडिकल स्टोर संचालक और किशोर गिरफ्तार
Sat, 30 Sep 2023 03:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Sep 2023 03:15 PM IST
सार
नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत ने बताया कि सिविल सर्जन को राई क्षेत्र में अवैध रूप से एमटीपी किट बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। गर्भपात की दवा एमटीपी किट दुकानदार चोरी छुपे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने डॉ. सुभाष गहलावत व डॉ. नरेंद्र रोहिल्ला की टीम बनाई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बढ़मलिक के पास अवैध रूप से मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) किट बेचते हुए मेडिकल स्टोर संचालक समेत एक किशोर को गिरफ्तार किया है। उनसे एमटीपी किट के बदले में लिए गए 400 रुपये भी बरामद कर लिए है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई के लिए दोनों को पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत ने बताया कि सिविल सर्जन को राई क्षेत्र में अवैध रूप से एमटीपी किट बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। गर्भपात की दवा एमटीपी किट दुकानदार चोरी छुपे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने डॉ. सुभाष गहलावत व डॉ. नरेंद्र रोहिल्ला की टीम बनाई। इसके बाद टीम ने डिकॉय के माध्यम से मंजीत नाम के युवक से संपर्क किया।
विज्ञापन
इसके बाद मंजीत ने डिकॉय से 500 रुपये में एमटीपी किट बेचने के लिए कहा। बाद में दोनों के बीच 400 रुपये में सौदा तय हुआ। एक दिन पहले डिकॉय ने मंजीत को 200 रुपये दे दिए थे और मंजीत ने उन्हें शनिवार को बढ़मलिक स्थित तन्मय मेडिकल स्टोर के पास बुलाया। शनिवार सुबह डिकॉय को लेकर टीम मेडिकल स्टोर के पास पहुंची और मेडिकल स्टोर से एक किशोर ने डिकॉय को एमटीपी किट लाकर पकड़ा दी और डिकॉय ने उसे 200 रुपये और पकड़ा दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस दौरान किशोर ने बताया कि वह तन्मय मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट लाया है और वहां एक कमरे में सात और एमटीपी किट रखी हुई है। इसके बाद टीम किशोर को लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंची और वहां पर मंजीत बैठा हुआ था। पूछताछ के दौरान टीम ने मंजीत से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह किसी दूसरे के लाइसेंस पर मेडिकल स्टोर चलाता है। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर के अंदर एक कमरे में सात और एमटीपी किट बरामद की। इसके बाद टीम ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया और मेडिकल स्टोर की जांच पड़ताल के लिए ड्रग्स नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा को पत्र लिखा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।