{"_id":"6570a80fd33c489cd70e64a9","slug":"sonipat-father-along-with-younger-son-killed-the-elder-one-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: छोटे बेटे के साथ मिलकर पिता ने बड़े को मार डाला, गांव सोहटी स्थित ईंट भट्ठे पर हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: छोटे बेटे के साथ मिलकर पिता ने बड़े को मार डाला, गांव सोहटी स्थित ईंट भट्ठे पर हुई वारदात
Wed, 06 Dec 2023 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:27 PM IST
सार
बहन ने पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। काम करने के लिए पिता के साथ बड़े बेटे की अक्सर बहस होती थी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव सोहटी में ईंट भट्ठे पर पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की ईंट मारकर हत्या कर दी। युवक के बहन ने पिता और छोटे भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। बिहार के जिला जहानाबाद के गांव गोलकपुर देहुरी निवासी वीरेंद्र मांझी अपने बड़े बेटे मुन्ना व छोटे बेटे कल्लू और बेटी पूनम के साथ गांव सोहटी स्थित ईंट भट्ठे पर रहते थे।
विज्ञापन
वह पथेर का काम करते थे। मंगलवार की रात को घरेलू काम नहीं करने को लेकर वीरेंद्र मांझी और मुन्ना के बीच बहस हो गई। आरोप है कि पहले भी उनके बीच बहस होती थी। बहस के दौरान वीरेंद्र मांझी ने अपने छोटे बेटे कल्लू के साथ मिलकर मुन्ना की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
उसकी बहन पूनम बीचबचाव करने के लिए आई तो उसे भी हटने के लिए धमकाया गया। पूनम ने बताया कि उसके पिता ने भाई कल्लू के साथ मिलकर मुन्ना पर ईंटों से हमला कर दिया। भाई के चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों की सहायता से मुन्ना को छुड़ाकर दिल्ली के पूठ खुर्द की महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में लेकर गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैदपुर चौकी पुलिस ने पूनम की शिकायत पर उसके भाई कल्लू और पिता वीरेंद्र मांझी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवक की बहन की शिकायत पर उसके पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का दिल्ली के अस्पताल में वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।