फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Drunk businessman hits PCR with Fortuner, SI and constable injured

Sonipat: नशे में कारोबारी ने फॉर्च्यूनर से PCR को मारी टक्कर, एसआई व सिपाही घायल

Sun, 25 Feb 2024 03:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 03:50 PM IST
सार

पुलिस व सशस्त्र सीमा बल की टीम सोनीपत में सेक्टर-7 मोड़ पर नाका लगाकर खड़ी थी। तड़के तीन बजे गाड़ी सवार कारोबारी ने पीसीआर को टक्कर मार दी। हादसे में सब इंस्पेक्टर रणबीर व एसएसबी के सिपाही देवाकांत राय घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Sonipat: Drunk businessman hits PCR with Fortuner, SI and constable injured
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में बहालगढ़ रोड स्थित सेक्टर-7 रोड पर नशे में कारोबारी ने फॉर्च्यूनर से पुलिस पीसीआर को टक्कर मार दी। इससे हरियाणा पुलिस के एसआई व सशस्त्र पुलिस बल (एसएसबी) के सिपाही घायल हो गए। दोनों घायलों व आरोपी कारोबारी को बहालगढ़ स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां एसआई व सिपाही को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने एसआई के बयान पर कारोबारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव तिहाड़ खुर्द निवासी एसआई रणबीर सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया था कि वह हरियाणा पुलिस में एसआई हैं। शनिवार रात को उनकी ड्यूटी बतौर नाका इंचार्ज सेक्टर-7 मोड़ पर लगी थी। उनके साथ पीसीआर-3 पर एसपीओ आनंद, एसएसबी के एएसआई देवन गोगोई, हवलदार तौकीर अहमद व सुशील कुमार, सिपाही देवाकांता राय और संदीप कुमार थे।
विज्ञापन


तड़के तीन बजे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार युवक तेज रफ्तार में आया और पीसीआर को टक्कर मार दी। हादसे में एसआई रणबीर व सिपाही देवाकांत राय को गंभीर चोट आई। गाड़ी चालक को पुलिस ने पकड़ा तो उसकी पहचान सेक्टर-8 ओमेक्स सिटी निवासी शशांक गर्ग के रूप में हुई। एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि शशांक गर्ग शराब के नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सहकर्मियों ने तीनों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों को उपचार दिया जा रहा है। युवक को भी प्राथमिक उपचार देने के साथ छुट्टी दे दी गई। युवक का ब्लड सैंपल लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed