फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat CRPF jawan shot dead due to old rivalry

सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या: 22 जुलाई को डाक कांवड़ लाने के दौरान हुआ था विवाद, दो दिन पहले बना था पिता

Mon, 28 Jul 2025 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 10:05 AM IST
सार

सीआरपीएफ जवान कृष्ण दो दिन पहले ही बेटे के पिता बने थे। रविवार को वे खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी व बेटे से मिलकर लाैटे थे। देर रात उनकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Sonipat CRPF jawan shot dead due to old rivalry
सोनीपत में सीआरपीएफ जवान की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन में छुट्टी आए सीआरपीएफ के जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार की रात 12:50 बजे हुई। दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग गए। कृष्ण अपने साथियों के साथ गांव के पास जौली रोड पर गए थे। बताया जाता है कि हमलावरों ने डाक कांवड़ लाने के दौरान हुई कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


गांव खेड़ी दमकन के कृष्ण सीआरपीएफ में कार्यरत थे और उनकी छत्तीसगढ़ में ड्यूटी थी। वह 16-17 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आए थे और अपने साथियों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने गए थे। गांव का दूसरा ग्रुप भी कांवड़ लेने गया था। 22 जुलाई को डाक कांवड़ लेकर लौटते समय कृष्ण की दूसरे ग्रुप के युवकों से कहासुनी हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोहतक में होटल संचालक की हत्या: बिजनेस पार्टनर्स ने पैसे के विवाद में मार डाला, शव को अस्पताल में छोड़कर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले जन्मा था बेटा

कृष्ण की पत्नी ने दो दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था। पत्नी व बेटा गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल में हैं। 


रविवार रात को वे भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज में दाखिल पत्नी से मिलकर घर लौटे थे। इसके बाद तीन दोस्तों के साथ गांव में जौली मार्ग पर टहलने चले गए। वहां पर गांव के दो युवक गाड़ी में आए। एक युवक ने कहासुनी की रंजिश में पिस्तौल निकालकर कृष्ण की छाती में गोली मार दी और उसकी मौके पर मौत हो गई। कृष्ण के साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन ने पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

घटना के बाद से गांव में रोष है। वारदात को लेकर गांव खेड़ी दमकन के निशांत व अजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र का कहना है कि वारदात को संवेदनशीलता से लेते हुए जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed