{"_id":"6886eee42edccc6b6302de66","slug":"hotel-operator-murdered-in-rohtak-beat-him-to-death-over-money-dealings-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में होटल संचालक की हत्या: बिजनेस पार्टनर्स ने पैसे के विवाद में मार डाला, शव को अस्पताल में छोड़कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में होटल संचालक की हत्या: बिजनेस पार्टनर्स ने पैसे के विवाद में मार डाला, शव को अस्पताल में छोड़कर भागे
Mon, 28 Jul 2025 09:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:00 AM IST
सार
वारदात के पीछे पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। मृतक के ताऊ के बयान पर आर्य नगर थाने में दो युवकों रौनक राणा व विशाल ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आज पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक के पुराना आईटीआई मैदान के नजदीक होटल कम कैफे चला रहे कैलाश कॉलोनी के 27 वर्षीय सुमित की रविवार तड़के पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। मृतक के ताऊ के बयान पर आर्य नगर थाने में दो युवकों रौनक राणा व विशाल ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आज पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
पुलिस के मुताबिक सिंहपुरा खुर्द निवासी अजमेर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ के लड़के कृष्ण की बीमारी के कारण आठ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी भाभी नीलम अपने बच्चों तीन साल से किराये पर कैलाश कॉलोनी में रहती है। भतीजे सुमित ने दो माह पहले पुरानी आईटीआई के पास फूडी फ्यूजन नाम से होटल खोला था, जिसमें पाकस्मा निवासी
रौनक राणा व साहिल मलिक उर्फ चीकू निवासी कारोर साझीदार हैं।
यह भी पढ़ें: CET Exam: रिजल्ट से पहले छह चरणों पर आयोग करेगा काम, आंसर की के बाद अभ्यर्थी दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि भाभी नीलम ने बताया कि सुमित शनिवार की रात अपने होटल से करीब 12 से एक बजे के बीच घर आया था। रात को ही बिना बताए घर से चला गया। नीलम ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन सुमित ने फोन नहीं उठाया। रविवार सुबह 10 बजे सुमित का मोबाइल फोन बंद आने लगा।