फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat crime, murder in sonipat, sonipat police

Sonipat: झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या, आठ साल पहले किया था प्रेम विवाह

Mon, 17 Jun 2024 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 10:35 AM IST
सार

सोनीपत के गांव बैंयापुर खुर्द के एक युवक ने झगड़ के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। मृतका मोनिका महमूदपुर गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2016 में उसने परिजनों की मर्जी के खिलाफ रवि के साथ शादी की थी।

विज्ञापन
sonipat crime, murder in sonipat, sonipat police
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव बैंयापुर खुर्द में प्रेम विवाह के आठ साल बाद युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भाग गया। परिजनों को मामले का पता लगा तो आरोपी के ममेरे भाई को अवगत कराया। ममेरे भाई ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

विज्ञापन


गांव मल्हा माजरा निवासी नंबरदार राजेश ने बताया कि उनकी बुआ कमला गांव बैंयापुर में विवाहित हैं। उनके फुफेरे भाई रवि ने वर्ष 2016 में महमूद गांव की मोनिका से घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। विवाह परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर किया था, इसलिए दोनों गांव से बाहर ही रहे। करीब सात साल से वे हिसार में किराये पर रह रहे थे। रवि व मोनिका के दो बेटे हैं। 
विज्ञापन


15 दिन पहले ही रवि मोनिका व दोनों बच्चों को साथ लेकर अपने घर आ गया था। राजेश ने बताया कि रविवार को उनके फूफा प्रेम ने बताया कि रवि व उसकी पत्नी मोनिका का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें रवि ने आवेश में आकर अपनी पत्नी मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी है। यह सूचना मिलने पर वह अपने चचेरे भाई धर्मवीर व गांव के राजेंद्र को साथ लेकर गांव बैंयापुर खुर्द पहुंचे। उनकी बुआ के घर के अंदर मोनिका मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी। जिस पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed