फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Cheated of Rs 94.75 lakh by luring part time job and huge profits in share market

Sonipat: पार्ट टाइम जॉब और शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर 94.75 लाख रुपये ठगे

Mon, 20 May 2024 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 May 2024 10:34 PM IST
सार

जिंदल ग्लोबल सिटी निवासी महिला से 81 लाख रुपये ठगने का आरोप है। सेक्टर-8 निवासी युवक को 13.75 लाख रुपये की चपत लगाई गई है।

विज्ञापन
Sonipat: Cheated of Rs 94.75 lakh by luring part time job and huge profits in share market
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में साइबर ठग मोटी कमाई का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़प रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर महिला और युवक से 94.75 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केस : एक
सेक्टर-35 निवासी रुबी ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 28 अप्रैल को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। उसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेटको और मार्टिर कैपिटल मार्केट लिमिटेड के प्लेटफार्म पर ब्लॉक ट्रेडिंग के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब या आय का कोई साधन तलाश रही थी। वेबसाइट पर जाने पर पता लगा कि कंपनी प्रमुख दिव्या माथुर व उसकी सहायिका जेसिका बतौर स्टॉक विश्लेषक इसे संभाल रहे थे। उन्हें पता लगा कि स्टॉक को लेकर वह अच्छी पकड़ रखते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कंपनी का पता मुंबई स्थित जन्मभूमि मार्ग फोर्ट दर्शाया था। उसके बाद उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा गया। इसकी एडमिन जेसिका थी। उन्होंने स्टॉक और आईपीओ खरीदने के नाम पर झांसे में लेकर उनसे पहले पांच लाख रुपये लगवा दिए। उसके बाद समय-समय पर उनकी राशि लगवा ली गई। 15 मई तक उनसे 81 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। उन्हें शुरुआत में 61 लाख के आईपीओ देने का झांसा दिया था। जब उन्हें ठगी का पता लगा तो साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस: दो
सेक्टर-8 निवासी मुकेश ने बताया कि उनके पास मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। उन्हें व्हाट्सएप पर फ्री में शेयर मार्केट व शेयर ट्रेडिंग सीखने का निमंत्रण दिया। उसने अपना परिचय एक बहुउद्देशीय कंपनी के कर्मचारी के रूप में दिया था। बाद में उन्हें एक ग्रुप से जोड़ दिया था। फिर एक अन्य वीआईपी सर्विस ग्रुप 79 में जोड़ा गया। मोटी कमाई का झांसा देकर एक एप डाउनलोड करा दिया गया। बल्क एंजेल प्रो नाम के एप में 24 अप्रैल से निवेश करना शुरू कर दिया। उन्हें 20 फीसदी लाभ का झांसा देकर जाल में फंसाया गया। 8 मई तक उनसे 13.75 लाख रुपये का निवेश करा लिया। बाद में पता लगा कि उनके साथ ठगी की गई है।


लगातार सामने आ रहे ठगी के मामले 

  • 6 मई को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर सेक्टर-14 के युवक से 74.82 लाख रुपये ठगे।
  • 30 अप्रैल को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ओल्ड रोहतक रोड के युवक से 63.85 लाख रुपये ठगे।
  • 22 अप्रैल को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एपी माजरा के युवक से 15.81 लाख रुपये ठगे।
  • 1 अप्रैल को सेक्टर-23 की महिला को घर से काम करने का झांसा देकर 6.55 लाख रुपये की ठगी हुई।
  • 1 अप्रैल को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर राजीव नगर के युवक ने 5.18 लाख रुपये ठगे गए।


साइबर ठगी के मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। लोगों को बार-बार जागरूक किया जा रहा है कि इस तरह झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई ना गंवाए। साइबर टीम लगातार ठगों को गिरफ्तार कर रही है। -रवींद्र कुमार, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed