{"_id":"58b072cb4f1c1b0030b23055","slug":"sonipat-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक होने आई कार सड़क पर दौड़ाई, उड़े परखच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठीक होने आई कार सड़क पर दौड़ाई, उड़े परखच्चे
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
मुरथल के पास दुर्घनाग्रस्त कार।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरथल रोड पर मारुति कार एजेंसी जगमोहन मोर्ट्स के वर्कशॉप में बड़ा खेल सामने आया है। तीन दिन पहले वर्कशॉप में बंपर रिपेयर के लिए पहुंची कार मुरथल के पास दुर्घनाग्रस्त मिली है। कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़े हुए हैं। कार को इस हालत में देख मालिक के भी होश फाख्ता हो गए। कार मालिक ने मामले को लेकर थाना सदर पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया। हालांकि दूसरी तरफ जगमोहन मोर्ट्स की तरफ से गार्ड के खिलाफ मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस तरह से जगमोहन मोर्ट्स में सर्विस के लिए आई कार सड़क पर कैसे चली जाती है।
थाने से आया फोन, पहले नहीं हुआ यकीन
बिधलान निवासी अमित कुमार ने वर्ष 2016 में जगमोहन मोर्ट्स से मारुति की नई रिट्ज कार खरीदी थी। 20 फरवरी को वह जगमोहन मोर्ट्स के वर्कशॉप में बंपर रिपेयर के लिए अपनी कार को खड़ी कर आया था, जहां से उसे रसीद देते हुए 27 फरवरी को गाड़ी ले जाने के लिए कहा गया था। अमित का आरोप है कि वीरवार को देर रात मुरथल थाना से पुलिस कर्मी ने उसे फोन कर बताया कि उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। पहले तो वह मानने को तैयार नहीं हुआ, लेकिन काफी कहने के बाद वह मुरथल थाने में पहुंचा। वहां अपनी कार की हालत देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि कार की टक्कर एक ट्रक के साथ हुई थी और गाड़ी सवार चालक को हलकी चोट आई है। इस पर अमित का माथा ठनका और उसने पता लगाने का प्रयास किया तो पता लगा कि उसकी कार को जगमोहन मोर्ट्स के वर्कशॉप का गार्ड रात को लेकर गया था और उसी ने दुर्घटना की है। अमित मामले को लेकर थाना सदर पहुंचा, जहां पर पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली।
गार्ड के खिलाफ चोरी का केस
मामले में जगमोहन मोर्ट्स के वर्कशॉप मैनेजर अजीत पांडेय ने थाना सदर में शिकायत दी है। उनकी शिकायत पर गार्ड रोहित के खिलाफ कार चोरी का मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि रोहित वर्कशॉप में गार्ड है। वीरवार रात को वह ठीक होने के लिए आई रिट्ज कार चोरी कर ले गए। रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। रोहित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पता लगा कि रोहित के परिवार में लड़का हुआ था। इसके लिए पार्टी देने को वह अपने साथियों को लाने के लिए कार लेकर गया था।
विज्ञापन
180 की स्पीड पर मिला मीटर, रोहित चोटिल
हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी में सिर्फ रोहित ही था। जिसे चोट आई हुई थी। रोहित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं जांच की तो पता चला कि गाड़ी का मीटर 180 पर रुका हुआ था। यानी की जिस समय हादसा हुआ उस समय गाड़ी 180 की स्पीड पर थी। पता चला है कि रोहित ने तेज रफ्तार कार से मुरथल थाने के पास ही खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस की कार्रवाई में खेल
पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ खड़ा हुआ है। कार मालिक मारुति कंपनी व जगमोहन मोर्ट्स के खिलाफ शिकायत करने गया था। उसका कहना है कि जगमोहन मोर्ट्स प्रबंधन की गलती के चलते ही उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में उसकी कोई मदद करने के बजाय शिकायत तक दर्ज नहीं की है।
कार मालिक की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। एजेंसी प्रबंधक ने गार्ड पर कार चोरी का आरोप लगाया है। कार मालिक को एजेंसी की तरफ से कार दी जाएगी। अगर कोई आनाकानी करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-प्रहलाद सिंह, प्रभारी, थाना सदर।
हम वर्कशॉप से शाम को चले जाते है और उसके बाद पूरी देखरेख गार्ड करते है। सिक्योरिटी कंपनी की ओर से गार्ड लगाया गया है। गार्ड के खिलाफ शिकायत की गई है।
राजेश मलिक, जीएम जगमोहन मोटर्स