फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, bjp no. plate car

बीजेपी की प्लेट लगी गाड़ी में आए युवकों ने मोबाइल दुकान में उत्पात मचाया, 4 घायल

Sun, 26 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sun, 26 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
sonipat, bjp no. plate car
इस लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आए थे युवक। - फोटो : bureau
बीजेपी की प्लेट लगी लग्जरी गाड़ी में आए 5-6 युवकों ने रविवार शाम एक मोबाइल की दुकान में जमकर उत्पात मचाया। उस दुकान पर पहले तीन युवक मोबाइल लेने पहुंचे थे और वह रुपये मांगने पर दुकान मालिक संग हाथापाई करके वापस चले गए। गाड़ी में दोबारा आए युवकों ने उत्पात मचाया और दुकान में तोड़फोड़ करने के अलावा मालिक समेत वहां काम करने वाले युवकों को जमकर पीटा। वहां गाड़ी से बाहर खड़े लोगों व स्कूटी को टक्कर भी मारी गई। दुकान के बाहर की घटना के साथ ही जिस गाड़ी में युवक आए थे, वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक ने इस मामले में सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओल्ड डीसी रोड पर गुरुद्वारे के पास विकास की शॉ कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। विकास ने बताया कि उसके यहां रविवार शाम को तीन युवक मोबाइल लेने के लिए पहुंचे, जिनको मोबाइल दिखा दिए और वह मोबाइल लेकर जाने लगे तो उनसे पैसे मांगे गए। इस बात को लेकर तीनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई कर दी। उस समय वह तीनों वहां से चले गए, लेकिन वह कुछ देर बाद ही एक लग्जरी गाड़ी में अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। उस गाड़ी पर बीजेपी की प्लेट व झंडा लगा हुआ था। उसमें से उतरे 5-6 युवकों ने दुकान में जाते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहां सभी शीशे व मोबाइल तोड़ दिए। उसके बाद दुकान मालिक विकास व वहां काम करने वाले रेमंत, रवि समेत तीन के साथ मारपीट की गई, जिससे यह चारों घायल हो गए। उनके साथ मारपीट करने के बाद आरोपी युवक वापस जाने लगे और उन्होंने गाड़ी को इस तरह से दौड़ाया कि वहां खड़ी एक स्कूटी में टक्कर मारी। उसके बाद वहां से सभी आरोपी भाग गए, जबकि घायलों ने उपचार कराया। उसके बाद दुकान मालिक की ओर से सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई है, जिसमें बताया गया है कि तोड़फोड़ व मारपीट करने वाला एक भाजपा नेत्री का बेटा है और वह अपने साथियों के साथ वहां आया था, जिसने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed