{"_id":"58e68b784f1c1b4a3e5b86c9","slug":"sonipat-at-home-merriage-brother-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रही भाई की शादी की तैयारी, बस ने युवक को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में चल रही भाई की शादी की तैयारी, बस ने युवक को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुरथल अड्डा चौक के पास हुए हादसे में युवक की मौत के बाद जमा भीड़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई की शादी से पहले तैयारियों में जुटे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक से सोनीपत खरीदारी के लिए आए युवक को रोडवेज की बस ने कुचल दिया। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव भैंसवाल का रहने वाला श्याम उर्फ काला (19) वीरवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर सोनीपत आया था। श्याम के भाई की कुछ दिन बाद शादी होने वाली है। शादी समारोह की तैयारियों के लिए ही वह सोनीपत आया था। जब वह मुरथल अड्डा के पास पहुंचा तो हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे चपेट में लिया। हादसे में श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, लेकिन बाद में उसकी पहचान श्याम के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि श्याम के बड़े भाई सागर की शादी 11 अप्रैल को होनी है। शादी तय होने के बाद से ही श्याम तैयारियों में जुट गया था। वह कहता था कि भाई की शादी में वह जमकर खुशियां मनाएगा। उसे क्या पता था कि एक हादसा परिवार की पूरी खुशियां में ही विघभन डाल देगा। अस्पताल में आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
रोडवेज बस की चपेट में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बस चालक का पता लगाया जा रहा है।
-जसमेर सिंह, प्रभारी ओल्ड चौकी।