{"_id":"572e427b4f1c1ba2125cd132","slug":"sonepat-news-hindi-news-crime-suicide-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र जेल में, दहशतजदा दूसरे बेटे ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र जेल में, दहशतजदा दूसरे बेटे ने फंदा लगा दी जान
अमर उजाला, राई
Updated Sun, 08 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : sonepat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंरा-बांकीपुर में शराब ठेके के विरोध प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। ठेके का विरोध करते समय तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पिता सोमपाल और भाई जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद दहशत में आए और मामले में आरोपी युवक 34 वर्षीय रामकुमार ने शुक्रवार दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शराब ठेकेदार सहित 10 ग्रामीणों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
गांव की बंसत कालोनी में शराब का ठेका खोला गया है, जिसका एक सप्ताह से ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। आरोप लगाया था कि कुछ ग्रामीणों ने न केवल ठेके में तोड़फोड़ की, बल्कि कुछ लोगों से मारपीट भी की। मामले में पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर किसान नेता ताहर सिंह सहित 16 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस ने गांव निवासी सोमपाल व भाई जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों पिता-पुत्र न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद हैं। आरोप है कि अब रामकुमार की गिरफ्तारी के लिए न केवल दबाव बनाया जा रहा था, बल्कि आरोप है कि शराब ठेकेदार व गांव के कुछ लोग तंग कर रहे थे। इसी के चलते रामकुमार ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
परिजनों को आरोप, झूठे केस में फंसाया पुलिस ने
उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामकुमार व उसके परिजनों को झूठे केस में फंसाया। मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए थी, इसके बाद गिरफ्तारी की जाती। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
बचा नहीं सके परिजन
गांव भैरां बांकीपुर निवासी रामकुमार (34) पुत्र सोमपाल ने शनिवार तीसरे पहर अपने घर में फंदा लगा लिया। परिजनों को जब पता लगा तो उन्होंने उसे नीचे उतारकर नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ले पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रामकुमार के परिजनों ने शराब ठेकेदार सहित 10 ग्रामीणों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की निष्पक्ष होगी जांच
पीड़ित परिवार के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
सतीश शर्मा, डीएसपी कुंडली-खरखौदा