फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonepat news, hindi news, crime, rape, child, case, sonepat

गन्नौर में मासूम बच्ची के साथ दुराचार

Mon, 02 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला, गन्नौर
अमर उजाला, गन्नौर Updated Mon, 02 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
sonepat news, hindi news, crime, rape, child, case, sonepat
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर पर अकेली चार साल की मासूम बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुराचार किया। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को वहीं बिलखता छोड़ फरार हो गया। बाद में जब बच्ची के परिजन घर पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के परिजनों का कहना है कि वे गन्नौर जीटी रोड पर एक कमरे में किराए पर रहते हैं। वहीं आसपास ही मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पोषण करते हैं। रविवार को वह काम पर गए हुए थे और उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके घर घुस आया और उनकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। वे जब काम खत्म कर घर लौटे तो उनकी बेटी बिलखती मिली।
विज्ञापन


वे इलाज के लिए उसे गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे और मामले की जानकारी जीटी रोड पुलिस चौकी में दी। अस्पताल के डाक्टरों ने बच्ची की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed