फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonepat news, hindi news, crime, newborn, baby, child, sonepat

पांच दिन का नवजात रेलवे स्टेशन पर छोड़ा

Sat, 07 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 07 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
sonepat news, hindi news, crime, newborn, baby, child, sonepat
नवजत को फेंका - फोटो : sonepat
रेलवे स्टेशन के पास खाली जगह पर वीरवार देर रात एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात बच्चा चार से पांच दिन का बताया जा रहा है। जीआरपी पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल मेें भर्ती करवाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बच्चा छोड़ने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार देर रात रेलवे पुलिस के अधिकारी गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मोबाइल की रोशनी में देखते हुए वे बच्चे तक पहुंचे, जो लावारिस हालत था। पुलिस अधिकारियों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच में बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया। उसको दूध पिला कर अस्पताल की एसएनसीयू यूनिट में रखा गया। इसके बाद उसे बहालगढ़ राई के पालना गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन


नवजात के पैर पर नागरिक अस्पताल की मुहर
नवजात के एक पैर पर सरकारी अस्पताल की मुहर लगी हुई है। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि इसी के आधार पर बच्चे को लावारिस छोड़ने वालों की तलाश की जाएगी। यह मुहर बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल द्वारा लगाई जाती है। जीआरपी अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल से एक सप्ताह तक पैदा होने वाले बच्चों का रिकॉर्ड ले लिया है। इन सभी के घर जाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। उसको बालग्राम राई के पालना गृह छोड़ दिया गया है। बच्चे के माता-पिता का पता लगाया जा रहा है।
सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक, राजकीय रेलवे पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed