फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Smuggling liquor from Haryana to Delhi, two arrested with 15 cases in Sonipat

Sonipat: हरियाणा से दिल्ली में कर रहे थे शराब तस्करी, 15 पेटी सहित दो काबू

Fri, 18 Aug 2023 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 11:50 AM IST
सार

हरियाणा में शराब तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। सोनीपत पुलिस भी शराब तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Smuggling liquor from Haryana to Delhi, two arrested with 15 cases in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत में कुंडली थाना पुलिस ने दहिसरा के पास यमुना पुल के निकट से बाइक सवार दो युवकों को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बीयर की 12 पेटी और शराब की तीन पेटी बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि एचसी सोमबीर अपनी टीम के साथ दहिसरा बस स्टैंड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर शराब को तस्करी कर दिल्ली ले जा रहे हैं। वह दहिसरा के पास यमुना पुल के निकट से गुजरेंगे। इस पर टीम ने यमुना पुल पर नाकाबंदी कर दी। इसी बीच पुलिस को अलग-अलग बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर युवक वापस भागने तो उन्हें काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


उनकी बाइक पर बंधे बैग की तलाशी ली तो उनके अंदर से बीयर व शराब मिली। पुलिस ने उनके पास से 12 पेटी बीयर व तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। युवकों की पहचान मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के गांव बिशनपुर फिलहाल दिल्ली के बख्तावरपुर निवासी लोकेश और बख्तावरपुर के प्रदीप के रूप में हुई। बीयर व शराब सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed