फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six lakh rupees looted from farmer in Sonipat of Haryana

सोनीपत: हथियार के बल पर किसान से छह लाख रुपये लूटे, दो बाइकों पर आए थे चार नकाबपोश बदमाश

Mon, 10 Jan 2022 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 09:43 PM IST
सार

किसान एसबीआई से रुपये निकालकर बुटाना पीएनबी में जमा कराने जा रहा था। रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Six lakh rupees looted from farmer in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बा क्षेत्र में जागसी-गंगाणा संपर्क मार्ग पर एक किसान से दो बाइकों में सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल छह लाख रुपये लूट लिए। किसान गांव जागसी स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर गांव बुटाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहा था। बरोदा थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में गांव जागसी निवासी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसका गांव जागसी स्थित एसबीआई की शाखा में खाता है। सोमवार को अपने खाते से रुपये निकाले और गांव बुटाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कृषि कार्ड संबंधी मामले में यह रकम जमा करनी थी।

विज्ञापन

 

वह दोपहर करीब पौने एक बजे एसबीआई शाखा से छह लाख रुपये निकालकर बुटाना स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए बाइक लेकर जा रहा था। वह जागसी-गंगाणा संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो गंगाणा की तरफ से दो बाइकों पर चार युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए और उसकी बाइक के आगे अपनी बाइकों को अड़ा दिया। इनमें से एक युवक ने नीचे उतरकर उसकी कनपटी पर देसी कट्टा अड़ा दिया और उससे रुपये लूटकर चारों गंगाणा की तरफ भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जागसी निवासी किसान ने उससे छह लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया है। वहां पर कोई सीसीटीवी लगा नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने किसान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर नीरज कुमार, बरोदा थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed