{"_id":"64edae80c59cbb0fc40c2b82","slug":"shiva-temple-theft-in-sonipat-thieves-took-away-gold-ring-silver-trishul-inverter-battery-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में शिव मंदिर में चोरी: सोने की अंगूठी, चांदी का त्रिशूल, इनवर्टर-बैटरी ले गए चोर, पुजारी गया था हिमाचल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में शिव मंदिर में चोरी: सोने की अंगूठी, चांदी का त्रिशूल, इनवर्टर-बैटरी ले गए चोर, पुजारी गया था हिमाचल
Tue, 29 Aug 2023 02:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:08 PM IST
सार
सोनीपत के शिव मंदिर के रहने वाले बाबा निगाईनाथ ने गन्नौर पुलिस को बताया कि वह मंदिर में पुजारी हैं। वह 20 अगस्त को मंदिर से घूमने के लिए हिमाचल के सोलन गए थे। उन्हें 26 अगस्त को सूचना मिली कि मंदिर में उनके कमरे का ताला टूटा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
सोनीपत के गन्नौर के कन्या स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर से चोर ताले तोडक़र आभूषण व इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी हिमाचल के सोलन गए हुए थे। उन्हें मंदिर से श्रद्धालुओं ने चोरी की सूचना दी। जिस पर वापस लौटने के बाद उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कन्या स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर के रहने वाले बाबा निगाईनाथ ने गन्नौर पुलिस को बताया कि वह मंदिर में पुजारी हैं। वह 20 अगस्त को मंदिर से घूमने के लिए हिमाचल के सोलन गए थे। उन्हें 26 अगस्त को सूचना मिली कि मंदिर में उनके कमरे का ताला टूटा है। जिस पर वह अब वापस लौटे और कमरे में आकर जांच की। उन्होंने पाया कि चोर कमरे से उनकी सोने की अंगूठी, चांदी का त्रिशूल, चांदी की चेन के साथ ही इनवर्टर बैटरी चोरी मिली।
विज्ञापन
जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर जांच की। उन्होंने चोरी का शक नितिन नाम के युवक पर जताया है। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मंदिर में चोरी से लोगों में रोष है। उन्होंने चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन