{"_id":"63cf6b677d35a16bda2d5bc3","slug":"seven-and-half-lakh-rupees-stolen-from-room-in-sonipat-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कपड़ा बेचने वालों के कमरे से साढ़े सात लाख रुपये चोरी, किराये पर रहते हैं अनंतनाग के पांच कारोबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: कपड़ा बेचने वालों के कमरे से साढ़े सात लाख रुपये चोरी, किराये पर रहते हैं अनंतनाग के पांच कारोबारी
Tue, 24 Jan 2023 10:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:55 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के जिला अनंतनाग के गांव बिडर कुकरनाग निवासी फारूक अहमद शेख ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह फेरी लगाकर कपड़े बेचते है। वह चार साल से सोनीपत आकर कपड़े बेचते हैं। वह यहां नवंबर माह से मार्च माह तक रुकते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
सोनीपत में चोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के प्रगति नगर में किराए के मकान में रह रहे कपड़ा व्यापारी पांच साथियों के कमरे का कुंडा तोड़कर चोर साढ़े सात लाख रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित व्यापारी फेरी लगाकर वापस लौटे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के जिला अनंतनाग के गांव बिडर कुकरनाग निवासी फारूक अहमद शेख ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि फिलहाल अपने चार साथियों के साथ सोनीपत के प्रगति नगर में किराए के मकान में रहते हैं। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचते है। उनके साथ उसके साथी मोहम्मद शैफी मलिक, गुलाम जिलानी, इम्तियाज वगे व फारूक अहमद मागरे रहते है। वह चार साल से सोनीपत आकर कपड़े बेचते हैं। वह यहां नवंबर माह से मार्च माह तक रुकते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
पांचों साथियों ने रणबीर सिंह का मकान किराए पर ले रखा है। वह सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे कपड़े बेचने के लिए चले गए थे। जब वह तथा उनका साथी गुलाम जिलानी फेरी लगाकर वापस लौटे तो उनके कमरे का कुंडा टूटा था। उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो बक्से का भी कुंडा टूटा हुआ था। बक्से में बैग के अंदर रखे उनके तीन माह की कमाई के साढ़े सात लाख रुपये चोरी मिले। जिस पर उन्होंने अपने साथियों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन