{"_id":"622fa481a3de124e2a4074f9","slug":"sealed-hotels-and-banquet-halls-built-on-residential-plots-and-school-places-in-ganaur-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"काईवाई: आवासीय प्लॉट व स्कूल की जगहों पर बनाए गए होटल व बैंक्वेट हॉल सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
काईवाई: आवासीय प्लॉट व स्कूल की जगहों पर बनाए गए होटल व बैंक्वेट हॉल सील
Tue, 15 Mar 2022 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 15 Mar 2022 01:54 AM IST
सार
डिवाइन सिटी में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम की तरफ से डिवाइन सिटी प्रबंधन को चेताया कि यदि सील होटल व बैंक्वेट हॉल खोलने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डिवाइन सिटी में होटल व बैंक्वेट हॉल को सील करते जेई विजय कुमार व चिराग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोनीपत के गन्नौर में डिवाइन सिटी में आवासीय प्लॉट व स्कूल के लिए निर्धारित जगहों पर निर्मित किए गए होटल व बैंक्वेट हॉल को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने सील कर दिया। टीम की तरफ से डिवाइन सिटी प्रबंधन को चेताया कि यदि सील होटल व बैंक्वेट हॉल खोलने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डिवाइन सिटी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी ने जिला नगर योजनाकार विभाग को शिकायत थी। उन्होंने बताया था कि बिल्डर ने डिवाइन सिटी में रेजिडेंशियल प्लॉट में डिवाइन प्रबंधन द्वारा नियमों को दरकिनार कर बैंक्वेट हॉल बना दिया गया है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय के लिए निर्धारित जगह पर होटल, स्वीमिंग पूल व रेस्टोरेंट का निर्माण कर रखा है।
विज्ञापन
होटल व स्वीमिंग पूल में शराब पीकर लोग सोसायटी में घूमते हैं, जिससे उनका घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। इसके बाद जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से डिवाइन सिटी में किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) अंजू जून के नेतृत्व में टीम ने अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इस दौरान उनके साथ कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार व चिराग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन