फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scooty rider crushed by truck in Sonipat, died on spot, driver absconded after accident

Sonipat: ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद चालक फरार

Wed, 02 Aug 2023 01:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Aug 2023 01:48 PM IST
सार

गांव सरगथल निवासी अंकित (22) इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर गांव से गोहाना जा रहे थे। जब वह लाठ गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे तो ट्रक ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पिछला पहिया अंकित के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। अंकित शव टायर के बीच में फंस गया।

विज्ञापन
Scooty rider crushed by truck in Sonipat, died on spot, driver absconded after accident
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव लाठ के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रक चालक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

विज्ञापन


मौके से मिली जानकारी के अनुसार
गांव सरगथल निवासी अंकित (22) इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर गांव से गोहाना जा रहे थे। जब वह लाठ गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे तो ट्रक ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पिछला पहिया अंकित के सिर को कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


अंकित शव टायर के बीच में फंस गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी के नंबर से शव की पहचान कर  उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed