फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired soldier cheats of 13 and a half rupees in Ganaur of Sonipat

Fraud: सेवानिवृत्त फौजी के खाते से निकाले 13.50 लाख रुपये, LIC पॉलिसी में ज्यादा मुनाफे दिलवाने का दिया था झांसा

Sun, 22 May 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 11:59 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना गन्नौर पुलिस ने ईश्वर की शिकायत पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Retired soldier cheats of 13 and a half rupees in Ganaur of  Sonipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के गन्नौर में सेवानिवृत्त फौजी के खाते से 13 लाख 50 हजार की ठगी हो गई। ठग ने एलआईसी प्रबंधक बनकर फोन किया और बैंक में खाता खुलवाकर उसमें अपना खुद का मोबाइल नंबर डलवा दिया। ठग ने फौजी के खाते का एटीएम कार्ड बनवा कर पैसे निकाल लिए। पुलिस ने फौजी की शिकायत पर ठगी का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में समालखा के गांव महावटी फिलहाल दीपनगर कॉलोनी निवासी ईश्वर ने बताया कि उसने एलआईसी में कुछ पॉलिसी करवा रखी हैं। उनके पास संजीव शर्मा नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एलआईसी मुंबई का प्रबंधक बताया। उसने एलआईसी पॉलिसी में ज्यादा मुनाफे दिलवाने का झांसा दिया।

विज्ञापन

 

जिसके बाद उसके कहने पर उसने आईसीआईसीआई गन्नौर में नया खाता खुलवाया और खाते में संजीव शर्मा का मोबाइल नंबर डलवा दिया। उसने पॉलिसी करने के लिए खाते में रुपये डालने को कहा। इस पर खाते में रुपये भी डलवा दिए। संजीव शर्मा ने उसे अपने सहायक स्टाफ के नंबर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिनमें आशीष देव मुखर्जी ने खुद को मुख्य लिपिक, विक्रम ने खुद को सहायक प्रबंधक बता कर उससे बात करनी शुरू कर दी। कुछ समय बाद संजीव शर्मा ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। जब उसने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें से 13 लाख 50 हजार रुपये कम मिले।

 

आरोप है कि संजीव शर्मा ने खाते में मोबाइल नंबर उसका ही होने का फायदा उठाकर गलत तरीके से एटीएम बनवा लिया और अपने साथियों की मदद से उसके खाते से रुपये निकलवा लिए। थाना गन्नौर पुलिस ने ईश्वर की शिकायत पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed