फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape with daughter, father rape with daughter, gohana, sonipat

पिता ने किया 20 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म

Thu, 11 Aug 2016 12:23 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Thu, 11 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
rape with daughter, father rape with daughter, gohana, sonipat
रेप - फोटो : डेमो फोटो
उपमंडल के एक गांव में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते उस समय तार-तार हो गए, जब पत्नी के मायके जाने पर 20 वर्षीय बेटी के साथ उसके ही जन्मदाता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। मां के आने तक पीड़िता चुप रही। इसके बाद पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 पर कॉल करके पूरी घटना से अवगत कराया। बरोदा थाना पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए सबसे पहले लड़की का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए, जहां उसने आरोप दोहराए। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि वह 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर घर पर ही रहती है। सात अगस्त को उसकी मां मायके गई थी। घर पर वह, उसका छोटा भाई और पिता थे। पीड़िता के अनुसार देर रात को उसका भाई घर के बाहर सो रहा था और पिता सोने के बहाने से उसके कमरे में आ गया और अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ में धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा। 9 अगस्त को पीड़िता की मां घर आई तो पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर कॉल करके पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और पीड़िता का सबसे पहले मेडिकल कराया गया। इसके बाद बुधवार सुबह गोहाना कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed