{"_id":"57acc9c34f1c1b6b15ee4719","slug":"railway-station-robbery-five-arrest-shahid-and-dadar-express-robbery-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लूट की योजना बनाने पांच युवक काबू, देसी पिस्तौल और कारतूस मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर लूट की योजना बनाने पांच युवक काबू, देसी पिस्तौल और कारतूस मिला
Sonipat
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी और आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया है। जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान कुछ युवकों को संदिग्ध हालात में काबू किया। पूछताछ के लिए जब उत्तरप्रदेश के बागपत निवासी पवन, सोनीपत निवासी सोनू और कुलदीप, गन्नौर निवासी गुलशन और लुधियाना निवासी हरीश को हिरासत में लिया तो आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चलती ट्रेनों में लूटपाट की कई वारदात अंजाम दे चुके हैं।
जीआरपी के मुताबिक आरोपी पवन नेे बताया है कि उसने आपने साथी अमित, अरुण और प्रदीप के साथ मिलकर शहीद व दादर एक्सप्रेस समेत पैसेंजर गाड़ियों में रात के समय लूट की चार घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें उन लोगों ने यात्रियों से 65 हजार रुपये और सामान लूटा था। वहीं सोनू व कुलदीप ने जून महीने में सोनीपत स्टेशन से यात्री का बैग छीनने व हरीश व गुलशन ने कालका-हावड़ा ट्रेन में दो मोबाइल और 12 हजार रुपये चोरी करने की घटना का खुलासा किया है।