फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raid in Ayurvedic factories in Sonipat of Haryana

सोनीपत: भांग घन और अफीम के कोटे का गलत प्रयोग कर बना रहे थे आयुर्वेदिक दवा, दो फैक्टरी संचालक गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2022 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 01:55 AM IST
सार

राई थाना पुलिस ने फैक्टरी संचालक को दो दिन और कुंडली पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार रात में पांच आयुर्वेदिक फैक्टरियों में एचएसएनबी, एफडीए व आयुष विभाग की संयुक्त टीमों ने छापा मारा।

विज्ञापन
Raid in Ayurvedic factories in Sonipat of Haryana
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में जांच करती एचएसएनबी, एफडीए व आयुष विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए), आयुष और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की संयुक्त टीमों ने सोमवार देर रात राई, कुंडली और मुरथल की पांच आयुर्वेदिक फैक्टरियों में छापा मारा। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं आयुष तथा औषधि प्रशासन विभाग मंत्री अनिल विज के निर्देश पर छापे मारे गए। इस दौरान राई स्थित फैक्टरी से 67 किलो भांग घन बरामद किया गया। वहीं कुंडली में अफीम के कोटे का गलत प्रयोग कर दवा बनाते मिली। दोनों फैक्टरी मालिकों को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार रात को आयुर्वेद अधिकारी अंबाला शशिकांत, एचएसएनसीबी के इंस्पेक्टर अजय धनखड़, ड्रग कंट्रोल अधिकारी अंबाला सुनील कुमार व सोनीपत से संदीप हुड्डा की टीम ने राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वर्ल्ड ऑफ हैम्प ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पहुंची।
विज्ञापन


वहां पता लगा कि कंपनी में 12 टन हैम्प (भांग) का कोटा उठाया और उसका दुरुपयोग कर बिना अनुमति के 2 टन भांग का एक्सट्रेक्शन (निष्कर्षण) विधि से 67 किलोग्राम और 5 ग्राम भांग घन बना दिया। जिसे पुलिस ने मौका पर कब्जे में लिया और टीम ने कंपनी के डायरेक्टर अणव जैन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया। राई थाना पुलिस ने अणव जैन को दो दिन के रिमांड पर लिया है। वह भांग को उत्तराखंड के हरिद्वार से लेकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में अफीम का हो रहा था गलत प्रयोग 
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि एक टीम ने रिडले लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड, कुंडली में छापा मारा। वहां अफीम के कोटे का गलत इस्तेमाल होना पाया गया। यह कंपनी अफीम से औषधि बनाने और उससे बनी औषधि की बिक्री का कोई पुख्ता सुबूत नहीं दिखा सकी। टीम ने इस कंपनी के निर्माण केमिस्ट शैलेंद्र गांधी सहित डायरेक्टर व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 30 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है।  

राई व कुंडली की दो अन्य कंपनियों में मिली गड़बड़ी 
टीम के छापे के दौरान दो अन्य कंपनियों भारतीय आयुर्वेदिक फार्मेसी कुंडली और सुख दर्शन आयुर्वेदिक फार्मेसी राई की जांच की गई। यहां जांच के दौरान टीमों को निर्माण, टेस्टिंग और बिक्री के रिकॉर्ड में में अनियमितता मिली। जिस पर अफीम के कोटे के दुरुपयोग के चलते भारतीय आयुर्वेदिक फार्मेसी कुंडली के पार्टनर साहिल पासी सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कुंडली थाने में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सुख दर्शन आयुर्वेदिक फार्मेसी का नरेश कुमार रिकॉर्ड लाने का बहाना बनाकर मौके से गायब हो गया। उसके खिलाफ राई थाने में शिकायत दी गई है। जिसे राई थाना पुलिस ने रोजनामचा में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिकॉर्ड एनडीपीएस जांच के लिए लिखा 
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार महर्षि चरक आयुर्वेदिक औषधालय रेवली और इसी की लोनी फर्म कबीर औषधालय प्राइवेट लिमिटेड की बिक्री रिकॉर्ड एनडीपीएस के अनुसार जांच के लिए टीम ने मुरथल थाने में शिकायत दी है। 

मंत्री अनिल विज को मिली सूचना पर हुई कार्रवाई 
मामले को लेकर मंत्री अनिल विज को सूचना मिली थी कि आयुर्वेदिक दवा निर्माता औषधियों को बनाने में प्रयुक्त होने वाली अफीम और भांग के कोटे का दुरुपयोग कर खुले बाजार में बेच रहे हैं। जिस पर उन्होंने गृह व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा को उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिए पत्र लिखा था। जिसके बाद आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार, एचएसएनसीबी के निदेशक श्रीकांत जाधव तथा स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर हरियाणा ने संयुक्त रूप से तीनों विभागों के 25 अधिकारियों को शामिल कर टीमें बनाई थी। 


कोटे का दुरुपयोग किया तो होगी सख्त कार्रवाई 
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चेतावनी दी कि सरकार की तरफ से अलॉट किए गए कोटे का दुरुपयोग न करें। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस तरह की जांच व निरीक्षण जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि नशे में दुरुपयोग होने वाली दवाइयों, अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने वालों, नर्सिंग होम में अवैध दुकानों और अवैध कार्यों में लिप्त रक्त केंद्रों के खिलाफ अभियान जारी है। प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed