फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Posing as financier stopped pickup driver, looted cash at gunpoint in Sonipat

Sonipat: खुद को फाइनेंसर बता पिकअप चालक को रुकवाया, पिस्तौल अड़ाकर नकदी लूटी

Thu, 06 Jul 2023 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Jul 2023 11:47 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ के गांव रसूलपुर निवासी राहुल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह पिकअप गाड़ी चलाते हैं। वह गाड़ी में पानीपत के इसराना से रोहतक जा रहे थे। जब वह रोहतक रोड पर गोहाना सरकारी नर्सरी के पास पहुंचे तो कार में सवार व्यक्ति ने रुकने का इशारा किया। पीडि़त ने गाड़ी को रोक लिया।

विज्ञापन
Posing as financier stopped pickup driver, looted cash at gunpoint in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनीपत के गोहाना में रोहतक रोड पर कार सवार बदमाश ने खुद को फाइनेंसर बता कर पहले पिकअप गाड़ी चालक को रुकवा लिया और फिर पिस्तौल अड़ाकर 8 हजार रुपये लूट लिये। इतना ही नहीं बदमाश ने तीन हजार रुपये पेटीएम से ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिये। पीडि़त की शिकायत पर सिटी थाना गोहाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के गांव रसूलपुर निवासी राहुल के साथ रोहतक रोड गोहाना में हुई लूट की वारदात
महेंद्रगढ़ के गांव रसूलपुर निवासी राहुल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह पिकअप गाड़ी चलाते हैं। वह गाड़ी में पानीपत के इसराना से रोहतक जा रहे थे। जब वह रोहतक रोड पर गोहाना सरकारी नर्सरी के पास पहुंचे तो कार में सवार व्यक्ति ने रुकने का इशारा किया। पीडि़त ने गाड़ी को रोक लिया। उसके बाद कार से उतरे युवक ने कहा कि वह फाइनेंसर है और उसे गाड़ी की किस्त चेक करनी है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
उसके पास आने के बाद उसने अचालक पिस्तौल निकालकर उन पर तान दी और रुपये मांगने लगा। उसने उनसे आठ हजार रुपये लूट लिए और तीन हजार रुपये जबरन एक नंबर पर पेटीएम करा लिये। बाद में कार में सवार होकर भाग गया। उसके जाने के बाद पीडि़त ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
रोहतक रोड पर पिकअप गाड़ी चालक के साथ पिस्तौल के बल पर रुपये लूटने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है। -इंस्पेक्टर नीरज कुमार, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।

दो भाइयों पर पड़ोसियों ने किया कस्सी व लाठी-डंडे से हमला

सोनीपत के गांव थाना कलां दो किसान भाइयों पर पड़ोसियों ने कस्सी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गांव थाना कलां निवासी किसान सत्यवान ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह अपने भाई प्रवीण के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके खेत के पड़ोसी इंद्र, ढीला, भाला व इंद्र के दो पोते भी खेत में आ गए। उन्होंने उन पर लाठी-डंडों व कस्सी से हमला कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सत्यवान का कहना है कि उसके सिर पर कस्सी से वार किया गया व उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घायलों को फिरोजपुर बांगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं सूचना पाकर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने घायल सत्यवान के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed