{"_id":"2e318da76a5f7d09b775e8d8029f709c","slug":"one-killed-in-road-accident-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने तूड़ा व्यापारी को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने तूड़ा व्यापारी को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के महम और बरोदा रोड को मिलाने वाले बाईपास पर शुक्रवार सुबह तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में तूड़ा व्यापारी भैंसवाल निवासी अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ का लड़का प्रदीप घायल हो गया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है।
परिजन मंजीत व सुशील ने बताया कि अजीत तूड़ा सप्लाई का काम करता था। इसी सिलसिले में शुक्रवार को अपनी बुआ के लड़के प्रदीप के साथ गोहाना आ रहा था। रास्ते में ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रक का पिछला टायर अजित के सिर के ऊपर से गुजर गया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गोहाना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। इसके बाद फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज कर लिया।