फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   nine year old child died due to tractor collision in Sonipat and girl playing with injured

Sonipat: ट्रैक्टर की टक्कर से नौ साल के बच्चे की मौत, साथ खेल रही बच्ची घायल, ईंट-भट्ठे के पास हुई घटना

Tue, 23 May 2023 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 May 2023 10:49 AM IST
सार

बिहार के जिला नालंदा के गांव दुर्गा पुर निवासी महेंद्र अपने परिवार सहित गांव हलालपुर के पास ईंट-भट्ठे पर काम करने आए हैं। उनका बेटा पुजारी भट्ठे पर काम करने वाले बिहार के गांव जनती निवासी तपन की बेटी सुमन के साथ खेल रहा था। तभी चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए दोनों बच्चों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
nine year old child died due to tractor collision in Sonipat and girl playing with injured
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव हलालपुर स्थित ईंट- भट्ठे के पास खेल रहे दो बच्चों को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में नौ साल के बच्चे की मौत हो गई और उसके साथ खेल रही लडक़ी घायल हो गई। लडक़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बच्चे का परिवार मूलरूप से बिहार के रहने वाला
मूलरूप से बिहार के जिला नालंदा के गांव दुर्गा पुर निवासी महेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार सहित गांव हलालपुर के पास ईंट  भट्ठे पर काम करने आए हैं। उनका बेटा पुजारी (9)  भट्ठे  पर काम करने वाले बिहार के गांव जनती निवासी तपन की बेटी सुमन के साथ खेल रहा था। इसी दौरान ईंट-भट्ठे ट्रैक्टर चलाने वाला उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के गांव सिकंदराबाद का प्रेम शंकर आया और उसने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए दोनों बच्चों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
उनका बेटा पुजारी ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुमन टक्कर लगने से घायल हो गई। उन्होंने तुरंत दोनों बच्चों को संभाला और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed