फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, woman, police, arrest, accused, case, sonipat

छेड़छाड़ की शिकायत करने पर महिला की हत्या

Sun, 16 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई Updated Sun, 16 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
murder, woman, police, arrest, accused, case, sonipat
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या - फोटो : Demo Pic.
छेड़छाड़ की शिकायत करने पर नाथुपूर फैक्टरी के एक कर्मचारी ने अपनी साथी महिला कर्मचारी 30 वर्षीय पश्चिमी बंगाल निवासी ज्योत्सना की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव फैक्टरी के अंदर एक कमरे में मिला। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के गांव अलीपुर निवासी सुजीत राय को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे अदालत में पेेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिमी बंगाल के कूच विहार फिलहाल नाथूपुर निवासी ज्योत्सना (30) नाथूपुर स्थित एसएनबी कंपनी में काम करती थी। उसका पति श्यामलो भी उसके साथ काम करता था। शुक्रवार सुबह दोनों फैक्टरी में काम करने गए थे। वहां वे पुरानी ईंटों की सफाई कर रहे थे। दोपहर दो बजे ज्योत्सना अचानक लापता हो गई। उसके पति ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रात को फैक्टरी में पहुंचे कर्मी गांव बढ़मलिक निवासी सुरेंद्र को फैक्टरी में सुनसान स्थान पर ज्योत्सना का शव मिला। उसने मामले की सूचना फैक्टरी मालिक व पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि साथी कर्मी सुजीत राय की ज्योत्सना से पहले कहासुनी हो चुकी है। ज्योत्सना के पति श्यामलो ने बताया कि सुजीत राय उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर चुका है। शुक्रवार दोपहर को उसने ही ज्योत्सना व श्यामलो को अलग-अलग स्थानों पर काम के लिए भेजा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया तो आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि छेड़छाड़ करने पर ज्योत्सना ने इसकी शिकायत कर दी थी, जिस पर उसे माफी मांगनी पड़ी थी। इससे वह अपमानित महसूस करने लगा था। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का शव फैक्टरी में सुनसान स्थान पर मिला है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने तुरंत जांच की तो साथी कर्मी पर हत्या की सुई गई। उसे काबू किया गया तो उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली।
संदीप कुमार, कुंडली थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed