{"_id":"58c04aa94f1c1b8322dc3f7e","slug":"murder-sonipat-shopkeepar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से ग्राहक को बुलाया तो दूसरे दुकानदार को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से ग्राहक को बुलाया तो दूसरे दुकानदार को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो खरखौदा।
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बाजार में ग्राहक को लेकर एक दुकानदार द्वारा अपने परिजनों व दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का कारण महज इतना था कि दुकानदार ने उसकी दुकान से एक ग्राहक को अपनी दुकान पर बुला लिया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मुख्य बाजार की गली में राजेश व कृष्ण की चुनरी व महिला गारमेंट्स की दुकान है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक ग्राहक कृष्ण की दुकान पर आया था। इसी दौरान राजेश ने ग्राहक को अपनी दुकान पर बुला लिया। इस बात को लेकर कृष्ण व राजेश में झगड़ा हो गया। आरोप है कि इससे खफा होकर कृष्ण अपने भाई, लड़के व चार-पांच दोस्तों को बुला लाया और राजेश की दुकान पर जा पहुंचा। उनमें मामला इतना बढ़ गया कि कृष्ण व उसके साथ परिजनों व दोस्तों ने राजेश की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे राजेश की मौत हो गई। बाद में हमलावर फरार हो गए। मामले की सूचना के बाद पहुंची खरखौदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने राजेश के जीजा जगदीश के बयान पर कृष्ण व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
पुलिस ने दुकान के पास लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं, जिसमें आरोपी दुकानदार की पिटाई कर रहे हैं। पुलिस ने उसकी फुटेज लेने का प्रयास शुरू कर दिया है, जिससे पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा सके।
विज्ञापन
दो दुकानदारों में ग्राहक को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें आरोप है कि दूसरे दुकानदार ने अपने परिजनों व अन्य के साथ मिलकर दुकानदार राजेश की पीटकर हत्या कर दी। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। फुटेज की कॉपी लेने के बाद बारीकी से जांच की जाएगी।
-प्रदीप कुमार, खरखौदा थाना प्रभारी।