{"_id":"682960d4a292ff22d8013987","slug":"murder-of-a-youth-in-sonipat-attacked-with-sharp-weapon-body-found-in-field-police-recovered-screwdriver-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में युवक की हत्या: नुकीले हथियार से किया हमला, खेत में मिला शव; पुलिस ने पेचकस और कटर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में युवक की हत्या: नुकीले हथियार से किया हमला, खेत में मिला शव; पुलिस ने पेचकस और कटर बरामद
Sun, 18 May 2025 09:53 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 18 May 2025 09:53 AM IST
सार
सोनीपत में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। गांव मोई हुड्डा और पुठी के बीच ड्रेन के निकट एक खेत में फांस के अंदर एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गांव मोई हुड्डा और पुठी के बीच स्थित ड्रेन के पास खेत में युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। युवक के शरीर पर नुकीले और धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान हैं। युवक की गर्दन बुरी तरह से कटी है और सिर पर भी वार किए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मोई हुड्डा निवासी राजेश के खेत पुठी रोड पर पर ड्रेन के पास है। उनके खेत में रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी लाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने खेत के अंदर पेचकस और कटर बरामद किया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इनसे हमला कर युवक की हत्या की गई है। युवक के शरीर पर काली टी-शर्ट और पायजामा मिला है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
युवक की हत्या किन कारणों से की गई। मौके से कोई पहचान के कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है।