{"_id":"580e5db64f1c1bc877bc2c89","slug":"murder-crime-father-accused-son-kharkhauda-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसाना में बुजुर्ग की हत्या, तीन बेटों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिसाना में बुजुर्ग की हत्या, तीन बेटों पर केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसाना गांव में 82 साल के बुजुर्ग श्रद्धानंद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पहली पत्नी के बेटे ने बुजुर्ग की दूसरी पत्नी के तीन बेटों के खिलाफ पिता की हत्या का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम निवासी राजसिंह ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह मूलरूप से सिसाना गांव का रहने वाला है। उसके पिता श्रद्धानंद ने दो शादी की थी। वह पहली पत्नी का बेटा है, जबकि दूसरी के तीन बेटे जगमेंद्र, बिजेंद्र व जयसिंह हैं। काफी समय से दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। राजसिंह का कहना है कि सोमवार सुबह से पता चला कि उसके पिता श्रद्धानंद की मौत हो गई है।
जब वह गांव पहुंचा तो पता चला कि श्रद्धानंद घर में अकेला रह रहा था। सुबह पड़ोसियों ने जब श्रद्धानंद को अचेत अवस्था में पलंग से नीचे गिरा हुआ पाया तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की श्रद्धानंद की मौत हो चुकी थी। राजसिंह का आरोप है कि उसके सौतेले भाईयों ने पिता की हत्या की है। पुलिस ने राज सिंह की शिकायत पर उसके तीन छोटे भाई जगमेंद्र, बिजेंद्र व जयसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।