{"_id":"62c719fccd095302836ce81c","slug":"miscreants-robbed-the-dumper-by-taking-the-driver-hostage-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: चालक को बंधक बना कार में डाला, डंपर लूट ले गए चार बदमाश, चालक को हाथ-पैर बांधकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: चालक को बंधक बना कार में डाला, डंपर लूट ले गए चार बदमाश, चालक को हाथ-पैर बांधकर भागा
Thu, 07 Jul 2022 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:08 PM IST
सार
चालक गोहाना के गांव आहुलाना के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर मिट्टी डालने गया था। रात करीब साढ़े दस बजे कार सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चालक के हाथ-पैर बांधकर लाठ रेलवे फाटक के पास फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव आहुलाना के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर मिट्टी डालने गए चालक को बंधक बनाकर चार बदमाश उसका डंपर लूटकर भाग गए। कार सवार बदमाशों ने पहले डंपर के आगे कार को अड़ाकर उसे रुकवाया और फिर बंधक बनाकर डाल लिया। वह चालक के हाथ-पैर बांधकर गांव लाठ रेलवे फाटक के पास फेंक गए। बरोदा थाना पुलिस ने चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी के जिला आजमगढ़ के मुठालीसपुर निवासी अरविंद ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह सड़क निर्माण कंपनी में डंपर चालक है। 15 दिन से वह कंपनी का डंपर चलाने शुरू किया था। वह पांच जून की रात को 10 बजे गांव ठसका के पास से डंपर में मिट्टी भरकर आहुलाना गांव के पास निर्माणाधीन जम्मू-कटरा हाईवे पर डालने गया था।
विज्ञापन
आहुलाना के पास कार सवार युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने कार के सामने डंपर अड़ा दिया। उसके बाद कार से दो युवक उतरे और जबरन उसके डंपर में चढ़ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे नीचे उतार दिया। उस पर राड से हमला किया गया।
विज्ञापन
कार सवार दो अन्य युवकों ने उसे कार में डाल लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर लाठ गांव के रेलवे फाटक के निकट फेंककर भाग गए। उसने मशक्कत के बाद खुद को बंधन मुक्त किया और अपने स्तर पर डंपर की तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। उसने मामले से बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।