फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Miscreants robbed car of businessman in Sonipat of Haryana

Sonipat: गाड़ी में चाबी छोड़ लघुशंका के लिए रुका स्क्रैप व्यापारी, धक्का देकर तीन बदमाशों ने लूटी कार

Thu, 08 Sep 2022 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 08:51 PM IST
सार

बदमाशों ने धक्का देकर गिराने के बाद लूट की। व्यापारी प्याऊ मनियारी में कार के अंदर ही चाबी छोड़कर लघुशंका के लिए रुके थे। पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर के किदबाई नगर निवासी व्यापारी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन
Miscreants robbed car of businessman in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी पुल के पास लघुशंका के लिए रुके स्क्रैप व्यापारी को धक्का देकर तीन बदमाश कार लूट लिए। व्यापारी कार के अंदर ही चाबी छोड़कर रुका था। पुलिस ने व्यापारी के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मोदीनगर के किदवई नगर निवासी शकील ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात को कुंडली निवासी कबरा बानिया के पास आया हुआ था। कबरा से बातचीत के बाद वह मोदी नगर लौट रहा था। जब वह रात दस बजे प्याऊ मनियारी पुलिया के पास पहुंचा तो लघुशंका के लिए रुक गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Bahadugarh: बहादुरगढ़ पुलिस ने अलीगढ़ में पकड़ी अवैध हथियार फैक्टरी, एक गिरफ्तारी से यूं खुला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी गाड़ी की चाबी को अंदर ही छोड़ दिया था। उसके बाद वह लघुशंका के लिए सड़क के किनारे चला गया। इसी बीच बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। उसके बाद युवक उसकी कार लेकर भाग गए।


गड्ढे से बाहर निकलकर उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है। 

धक्का देकर कार लूट की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed