{"_id":"61c140ede376c43f8074a42b04deb4b2","slug":"medical-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का सबूत दो, नहीं तो कराएंगे मेडिकल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग का सबूत दो, नहीं तो कराएंगे मेडिकल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
थाना कुंडली क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी के परिवार से उसके नाबालिग होने का प्रमाण मांगा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक ऐसा कोई पुख्ता दस्तावेज परिजन पेश नहीं कर पाए हैं, जिससे आरोपी की उम्र स्पष्ट हो सके। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही परिजन कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं करते तो आरोपी का मेडिकल भी कराया जाएगा। बता दें कि फिलहाल यह पांचवां आरोपी जोकि वारदात के एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया यह आरोपी बोस्टल जेल में हैं।
ये है मामला
मूलरूप से गाजीपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला परिवार काफी समय से कुंडली थाना क्षेत्र में रहता है। परिवार 22 अक्टूबर दशहरा के दिन रावण दहन देखकर आजादपुर दिल्ली से वापस लौट रहा था। कुंडली बॉर्डर के पास से पैदल आ रहे परिवार की सबसे बड़ी लड़की अपने चचेरे भाई के साथ साइकिल पर चल रही थी। इसी दौरान ऑटो सवार पांच युवकों ने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया। अपहरण से पहले उसके चचेरे भाई के सिर में डंडा मारा गया था। अपहरण कर पांचों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद शव को गांव नांगलकलां के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया था। हालांकि वारदात से अगले दिन 23 अक्टूबर को पुलिस ने पहले तो नितिन, गांव नांगलकलां निवासी प्रवीण, करण, दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। इन चारों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इसी दिन शाम के समय पांचवां नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
वैसे तो आरोपी ज्यूडिशियल में भेजा जा चुका है, लेकिन उसकी उम्र को लेकर संशय है। इसीलिए कागजात मांगे गए हैं। अगर कागजात पुख्ता हैं तो ठीक नहीं तो फिर उसका मेडिकल कराकर उम्र की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-धीरज कुमार, प्रभारी, थाना कुंडली।