फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man murdered in sonipat over financial dispute

Sonipat: पैसों के लेन-देन में ताऊ के बेटे की हत्या, दिन में हुए झगड़े की रंजिश में तेजधार हथियार से किया वार

Tue, 18 Feb 2025 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 12:00 PM IST
सार

सोनीपत में एक युवक ने रुपये के लेन-देन में अपने ताऊ के बेटे की हत्या कर दी। आरोपियों ने डेहा बस्ती में वारदात को अंजाम दिया। मृतक का नाम विजय है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि दिन में उनके भाई का चाचा के बेटे संग रुपये के लेनदेन में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Man murdered in sonipat over financial dispute
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत की सुंदर सांवरी कॉलोनी में लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी में ताऊ के बेटे की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर भी थाना सिविल लाइन पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डेहा बस्ती वाली गली सुन्दर सांवरी निवासी सोनू ने ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में बिजली की दुकान पर काम करते हैं। वह दो भाई व एक बहन हैं। 17 फरवरी को उसके छोटे भाई विजय व उसके चाचा के लड़का आशु में लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। सोनू की पत्नी ने उन दोनों को समझाबुझाकर वापस भेज दिया। इसके बाद उसी दिन रात विजय गली में पवन की दुकान के पास अपने साथी मोनू के साथ खड़ा था। सोनू भी वहीं मौजूद था।
विज्ञापन


इसी दौरान आशु गली में आया व विजय से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते आशु ने विजय की छाती पर चाकू से वार कर दिया, जिससे लहूलुहान होकर विजय नाली में गिर गया। सोनू ने घायल विजय को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। निरीक्षक सतबीर ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed