फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Murdered in Sonipat

Sonipat Murder: व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, खेत में मिला शव, मौके पर पड़ा था चाकू

Thu, 25 Aug 2022 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 12:55 PM IST
सार

शव के पास ही चाकू पड़ा था जिस पर खून लगा था। उसने मामले से गन्नौर थाना की खुबडू चौकी पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Man Murdered in Sonipat
मौके पर पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव बली कुतुबपुर के पास खेत में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह किसान खेत में पहुंचा ते शव पड़ा देख पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से कोई कागजात नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गांव बली कुतुबपुर निवासी किसान रमेश गुरुवार सुबह अपने खेत में पशु चारा लेने गया था। जब वह खेत के पास पहुंचा तो उसे वहां एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिला। उसने देखा कि व्यक्ति के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान थे। साथ ही शव के पास ही चाकू पड़ा था जिस पर खून लगा था। उसने मामले से गन्नौर थाना की खुबडू चौकी पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि शव को सामान्य अस्पताल में भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed