{"_id":"6d4437fca0687734428323cb4a2b90ea","slug":"man-died-in-accident-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, साथी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर शनिवार देर रात दो बाइकों में भिडंत होने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बिहार निवासी संदीप व उसका साथी नितेश कुमार शनिवार देर रात को दिल्ली चौंक से खरखौदा बाइपास की ओर बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहे थे। जब वह दिल्ली चौंक से निकले ही थे, तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जिसके चलते बाइक चालक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नितेश घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना खरखौदा पुलिस को दी। पुलिस ने घायल नितेश की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन